गोगुंदा (Udaipur)- थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए फरार दो नकाबपोश आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं पुलिस आरोपियों के दो अन्य साथियों की तलाश भी कर रही है। बता दें कि चोरों ने थाना क्षेत्र के ललित मोटर्स और रावलिया कला में एक मोबाइल की दुकान में रात के समय डाका डाला था और लाखों रुपयों की चोरी की थी। वहीं पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बागडा निवासी थावरा राम पुत्र केसाराम गमेती और प्रेमाराम पुत्र नाथू राम गमेती ने अपने दो फरार साथी बागडा निवासी पुष्कर पुत्र नाथू राम व भमरा राम पुत्र चुन्नीलाल गमेती के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंज़ाम दिया था। अब पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों के संभावित ठिकानें कुम्भलगढ, सायरा, सादडी, देसुरी में दबिश दी तो आरोपी शातिराना तरीके से अपने ठिकानों को बदलने में कामयाब हो गए।
थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया कि गत दिनों ललित मोटर्स के प्रोपराईटर विरेन्द्र सिंह पुत्र जसवंत सिंह राव ने रिपोर्ट पेश की जिसमें शोरूम में नकाबपोश चोरों ने चोरी की वारदात को अंज़ाम दिया जिसमें चोरों ने शोरूम से करीब 2 लाख 80 हजार नकद, टायर व अन्य सामान चुराया था।
थाना प्रभारी श्याम सिंह चारण ने वारदात की घटना को गंभीरता से लेते हुए कारवाई के लिए टीम का गठन किया गया जिसमें एएसआई हितेश कुमार , कांस्टेबल योगेन्द्र , विशेष भूमिका के तौर पर किशोर कुमार, रामस्वरूप और प्रताप सिंह,नारायण सिंह, शिव सिंह सहित साइबर सेल एक्सपर्ट लोकेश रायकवाल शामिल रहें। टीम ने कार्रवाई को अंज़ाम देने के लिए 100 से अधिक लोगों से पुछताछ और सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए थे। और कारवाई को अंजाम दिया।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





