
वल्लभनगर (Udaipur) – ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तारावट में बुधवार को विद्यालय स्टॉफ बैठक का आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रोहित दवे ने की । बैठक में नवीन सत्र में विद्यालय के सफ़ल संचालन के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की। विद्यालय विकास योजना , प्रवेशोत्सव तथा विधार्थियो के शैक्षिक स्तर मे गुणात्मक सुधार हेतु कार्ययोजना बनाने एवं विद्यालय में शिक्षको की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान के लिए स्टॉफ सचिव के पद पर उदय सिंह गुर्जर को निर्विरोध निर्वाचित किया गया । स्टॉफ सचिव के अतिरिक्त संरक्षक रामलाल पुष्करणा , संयुक्त सचिव अनीता डांगी और समन्वय कर्ता मदनलाल वर्मा संभाग सचिव हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड को भी निर्विरोध निर्वाचित किया गया ।
नव नियुक्त स्टॉफ सचिव उदय सिंह गुर्जर ने बताया कि विद्यालय में शिक्षक और शिक्षार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए नई जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे । विद्यालय में शिक्षकों एवम विद्यार्थियों की समस्याओं के लिए तत्परता के साथ समाधान कराने का प्रयास करेंगे । नव नियुक्त स्टॉफ सचिव का मेवाड़ी पगड़ी और उपडना और फूल मालाएं पहनाकर सभी स्टॉफ साथियों ने स्वागत अभिनंदन किया । कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रथम सहायक सोहन सिंह भागरोट ने आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया । बैठक के दौरान साबदीन खान, हरिश मीणा, संदीप परमार, पंकज शर्मा, वीरेंद्र परिहार, भगवती प्रसाद सालवी,मुकेश मेघवाल,सुमन मीणा, श्रवण कुमार, सुरेश जाट, रतनलाल गुर्जर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी शरीफ मोहब्बत,, विक्रम आसरमा , लोकेश आमेटा सहित कई शिक्षक मौजूद रहे ।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





