
बड़गांव (Udaipur)- 24 जून से शुरू हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय संबल पखवाड़े का बुधवार को अंतिम दिन रहा। जिलेभर में शिविरों के आयोजन के दौरान आमजन को सरकार की योजनाओं का निरंतर लाभ हाथों-हाथ मिला।
बुधवार को ग्राम पंचायत बड़गांव में आयोजित शिविर में मेधावी छात्राओं को स्कूटी, टेबलेट आदि वितरित किए गए। शिविर में समाजसेवी गजपाल सिंह राठौड़, प्रधान प्रतिभा नागदा, प्रशासक संजय शर्मा, पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास, समाजसेवी किशन मेघवाल आदि के हाथों छात्रा प्रियंका मीणा कक्षा 12वीं में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर कालीबाई भील स्कूटी वितरण योजना के तहत स्कूटी प्रदान की गई। छात्रा कनिष्का राव को कक्षा आठवीं में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर टेबलेट वितरण योजना के तहत टैबलेट प्रदान किया गया ।
साथ ही पशुपालन विभाग द्वारा अतिथियों के हाथों मुख्यमंत्री पशु बीमा योजना अंतर्गत पशुपालकों को पॉलिसी वितरण कराया गया एवं कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण कराए गए। अतिथियों ने हरयाळो राजस्थान के तहत पौधरोपण भी किया। शिविर प्रभारी तहसीलदार हितेश त्रिवेदी, सहायक विकास अधिकारी हितेश जोशी, ब्लॉक पशुपालन अधिकारी दत्तात्रेय चौधरी एवं अधिक संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





