Home » प्रदेश » स्मार्ट मीटर के विरोध में उग्र प्रदर्शन की चेतावनी, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

स्मार्ट मीटर के विरोध में उग्र प्रदर्शन की चेतावनी, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन 

गोगुंदा (Udaipur)- मंगलवार को क्षेत्रवासियों ने अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए उपखंड अधिकारी शुभम भैसारे को ज्ञापन सौंपा।

क्षेत्रवासियों ने ज्ञापन में बताया कि बिजली विभाग ने हाल ही में पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए हैं। अब स्मार्ट मीटर पुराने मीटर के मुकाबले में ज्यादा बिजली खपत बता रहे हैं जिससे लाईट का बिल व मनमाने फ्युल चार्ज, स्थाई शुल्क व अन्य प्रकार के शुल्क लाईट के बिल में जोडकर उपभोक्ताओं पर जबरन थोपें जा रहे हैं । विरोध करने पर स्थानीय बिजली विभाग कार्यालय ने आगे से आदेश का हवाला दिया हैं। वहीं स्मार्ट मीटर लगने के बाद मीटर दोगुनी गति से चल रहे हैं जिससे उपभोग युनिट भी दोगुने प्रदर्शित हो रहे हैं। जिससे उपभोक्ताओं के बिजली की खपत चाहे कम ही क्यु न हो, मीटर में युनिट ज्यादा आ रहें हैं। यह एक सोची समझी तकनीकी साजिश है।

वहीं ग्रामीणों ने ज्ञापन के जरिए बिजली विभाग को स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाने की अपील की है। साथ ही मीटर नहीं बदलने पर विभाग को उग्र प्रदर्शन करने की भी चेतावनी दी है।

इस दौरान उप-सरपंच लाल कृष्ण सोनी, सुरेश लोहार नाथूलाल मेहता, हीरा लाल सुराणा, गोपाल चोरड़िया, दयाराम प्रजापत तुलसीराम भोई , मुकेश जोशी, पिंटू जोशी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!