
सायरा (Udaipur)- मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम पंचायत तरपाल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा शिविर आयोजित हुआ। आयोजित शिविर में मनोहर सिंह पुत्र दुले सिंह को हाथों हाथ पट्टा मिलने से उसके चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी। शिविर में मनोहर सिंह ने परिवेदना प्रस्तुत की। इसमें बताया कि प्रार्थी ने पट्टे के लिए 1 माह पूर्व आवेदन किया गया था परन्तु प्रार्थी को पट्टा प्राप्त नहीं हुआ जिससे प्रार्थी को कई समस्या का सामना करना पडा। शिविर प्रभारी महीप सिंह जागावत के निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए मनोहर सिंह को हाथो हाथ पट्टा जारी किया गया।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।





