Home » प्रदेश » संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण हो निस्तारण- एडीएम

संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण हो निस्तारण- एडीएम

उदयपुर– जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में विभिन्न विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में एडीएम राठौड़ ने संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने लंबित प्रकरणों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में वन विभाग, कृषि एवं उद्यानिकी, श्रम, मत्स्य, खेल, अल्पसंख्यक, सहकारिता, प्रदूषण नियंत्रण मंडल, तकनीकी एवं उच्च शिक्षा, आयुर्वेद आदि विभागों की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही बजट घोषणाओं की क्रियान्विति के संबंध में अद्यतन सूचना लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीएम प्रशासन ने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

बैठक में संयुक्त निदेशक कृषि सुधीर वर्मा, उपनिदेशक उद्यानिकी कैलाशचंद्र शर्मा, उपनिदेशक आयुर्वेद डॉ राजीव भट्ट, प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी शरद सक्सेना, उप रजिस्ट्रार सहकारी समिति लोकेश जोशी, जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी खुशबू शर्मा, सहायक वन संरक्षक सुरेखा चौधरी, सहायक निदेशक मत्स्य दीपिका पालीवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!