Home » प्रदेश » राष्ट्र व्यापी हड़ताल के समर्थन में जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन

राष्ट्र व्यापी हड़ताल के समर्थन में जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन

उदयपुर – अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार पालीवाल के नेतृत्व में बुधवार को जिला स्तर पर हड़ताल प्रदर्शन एवं ज्ञापन दिया जाएगा।अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार पालीवाल ने बताया कि प्रदेश महासंघ के आह्वान के अनुसार बुधवार को संपूर्ण राजस्थान में जिला स्तर पर हड़ताल प्रदर्शन एवं ज्ञापन के तहत जिलेभर में कल सभी ट्रेड यूनियन भी प्रर्दशन एवं ज्ञापन देंगी, क्योंकि मकसद सभी का एक ही है। ये सभी यूनियन प्रात: 11 बजे टाऊन हॉल से जुलूस के रूप में जिला कलेक्ट्री पहुंच कर, फिर धरना प्रर्दशन कर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम राज्य कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा।

संयुक्त महासंघ के जिला महासचिव लच्छी राम राम गुर्जर ने बैठक में बताया कि हमारी प्रत्येक जिला शाखा महासंघ के जिला अध्यक्ष/ जिला संयोजक एवं अन्य संबद्ध संगठनों के जिला नेतृत्व से संपर्क कर कल के कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करेंगे ।

संयुक्त महासंघ के आईटी प्रभारी जसवंत सिंह चौहान ने सभी घटकों के समस्त सम्मानित जिलाध्यक्ष/ जिला मंत्री साथियों से अनुरोध किया है कि कल महासंघ के जिला अध्यक्ष/ जिला संयोजक साथियों से समन्वय स्थापित करते हुए प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर सभी घटक के कर्मचारियों की पर्याप्त संख्या के साथ उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने का श्रम करें।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!