Home » प्रदेश » पारिवारिक क्षेत्र में मन की रसधार ही काम आती हैं – जिनेन्द्र मुनि

पारिवारिक क्षेत्र में मन की रसधार ही काम आती हैं – जिनेन्द्र मुनि 

गोगुंदा (Udaipur) – सुख और दुःख दोनों को मन की खेती कहा गया है, अगर हमारे नम पदार्थों को देखकर सुखानुभूति हो रही है तो वही आनन्द हम अपने विचारों अपनी भावनाओं में अवश्य प्रकट करेंगे। अन्दर या भीतर का आनन्द ही आनन्द है। मन में यदि आनन्द की रसधारा प्रवाहित हो रही हैं तो हम बाहर भी रसधारा को प्रवाहित करेंगे। प्रत्येक व्यक्ति को अपने आनन्द का साथी बनाने का प्रयास करेंगे कि वह भी हमारे साथ आनन्द का सहभागी बने। पति-पत्नी के मन जो आनन्द हैं । वही उन्हें एक सूत्र में बांधे रखता है। यदि दोनों के मन में स्नेह है। प्रेम की रसधार सूख जाती है तो एक छत के नीचे रहते हुए भी उनमें दूरिया हो जाती हैं। पारिवारिक क्षेत्र में मन की रसधार ही कार्य करती है। परिवार का प्रत्येक सदस्य एक-दूसरे के लिए सहर्ष त्याग करने को तत्पर रहता है। यदि उनमें तनिक भी मनमुटव हो जाये तो नफरत की दीवार खिंच जाती है। तनिक त्याग भी सदस्यों के लिए भारस्वरूप बन जाता है। जीवन में मधुरता समाप्त हो गई तो समझो जीवन का ही एक तरह से अन्त हो गया। मन में आनन्द किस क्षण पैदा हो जाये, यह सब मन पर ही निर्भर है।

मुनि ने कहा मनुष्य सृष्टि का सर्वश्रेष्ठ प्राणी है। युष्टि की सीमा मृत्युलोक तक ही नरक भी जीवों की पुष्टि है। मनुष्य धरती के पशु-पक्षी अर्थात सर्वच ही श्रेष्ठ है । उसका जीवन स्वर्ग के देवों से भी श्रेष्ठ है। ये सब बातें आप सुनते आ रहे हैं। मनुष्य की श्रेष्ठता धर्म को अपनाकर जीवन को सफल बनाने में बिना बादल, दृष्टि के बिना नेत्र, मिठास के बिना मिठाई और प्रकाश के बिना जैसे व्यर्थ है, निरर्थक है, वैसे ही धर्म के बिना मनुष्य भी व्यर्थ है। धर्महत और पशु में कोई अन्तर नहीं।

पशु-पक्षी, यहां तक कि कीट-पतंगों में भी इतनी बुद्धि होती है कि अपने शत्रुओं को पहचानते हैं। उनसे बचते भी हैं। सर्प मोर को देखते ही दिल में जाता है। सभी जीव अपने शत्रुओं से बचते हैं। पर मनुष्य को देखिए यह शत्रु को अपने भीतर बसाकर अपना सर्वनाश करके प्रसन्न होता है। आप किसी के घर में कूड़ा डाल दें और जिसके घर में कूड़ा पड़ा, वह आपसे झगड़ा करे तो यह न्यायसंगत है। इसका औचित्य समझ में आता है। लेकिन जब कोई आपके घर में यानी आपके अन्तःकरण में बुरे विचारों का कूड़ा डालता है तो उल्टे आप खुश होते हैं।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]