समाज से नहीं मिला 33 प्रतिशत आरक्षण : अलका चौधरी
उदयपुर Udaipur – राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में जाट महिलाओं Jat woman समेत संपूर्ण महिला जाति के उत्थान के लिए कार्य कर रही करमा बाई जाट महिला संस्था karma bai jat का पहला राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार को उदयपुर के मीरा नगर स्थित होटल रमाडा एनकोर में आयोजित हुआ, कार्यक्रम के दौरान संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका चौधरी, प्रदेश संयोजक रजनी गावाड़िया, उदयपुर जिला अध्यक्ष कमला चौधरी, कार्यक्रम संयोजक रजनी गावाड़िया समेत तीनो राज्यो से पदाधिकारियों ने शिरकत की। अधिवेशन में आदिवासी महिलाओं के हाथों संस्था की आधिकारिक वेब साइट को लॉन्च करवाया गया।

संस्था की उदयपुर जिला अध्यक्ष कमला चौधरी ने बताया कि करमा बाई जाट महिला संस्थान की पहली आधिकारिक वेबसाइट को आज इस अधिवेशन के दौरान आदिवासी महिलाओं के हाथों बटन दबाकर लॉन्च किया गया। उन्होंने बताया कि इस वेबसाइट में संस्था के कार्यकलाप, कार्य क्षेत्र, पदाधिकारी और सदस्यों की सूची समेत वर्तमान में चल रहे प्रोजेक्ट और आगामी प्रोजेक्ट सहित तमाम जानकारियां को दर्शाया गया है। यह वेबसाइट संस्था का एक दर्पण है। जिससे देश दुनिया में कोई भी इस वेबसाइट के जरिए संस्था के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है और जुड़ भी सकता है।
दिन भर हुए विभिन्न आयोजन
संस्थान की प्रदेश संयोजक रजनी गावड़िया ने बताया कि अधिवेशन का शुभारंभ मां करमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। प्रथम सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उदयपुर जिलाध्यक्ष के स्वागत उद्बोधन के बाद वेबसाइट लॉन्च कर करमा बाई को समर्पित जाट समाज का लोक गीत गाया गया। पदाधिकारियों ने सदस्यों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

मुख्य वक्ता के रूप में सरिता भूकर ढाका ने महिलाओं को अपना ओजस्वी उद्बोधन दिया इसके साथ ही आगामी कार्यों पर मंथन एवं अन्य प्रोजेक्ट चयन की प्रक्रिया पूरी की गई। कार्यक्रम में धन्यवाद कार्यक्रम संयोजिका डॉक्टर राजश्री चौधरी द्वारा दिया गया
दूसरे व अंतिम सत्र में तीनों राज्यों से आए जिला अध्यक्षों के बीच जिला वार चर्चा की गई साथ ही एक डॉक्यूमेंट्री के जरिए परीचर्चाओं को भी शामिल किया गया और जिला अध्यक्ष व पदाधिकारी के बीच विचार विमर्श हुआ।
इससे पहले किरण सियार और प्रियंका चौधरी ने स्किल डेवलपमेंट पर अपने व्याख्यान दिए रात को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया।

Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।