सायरा – थाना क्षेत्र के पदराडा गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता की कुएं में गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतका मनीषा पत्नी मदन सुथार (28) की कूएं में पैर फिसलने से मौत हो गई। मौत की खबर के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणो की सहायता से शव को बडी मशक्कत से कुएं से बहार निकाल कर सायरा सीएससी मोर्चरी में रखवाया।
मृतका के पिता मोतीलाल सुथार ने हत्या की शंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराते हुए में मौत के कारणो की जांच के लिए उपखण्ड अधिकारी से अपील की हैं। उन्होंने कहा कि मृतका को ससुराल भेजे पांच महीने ही हुए थे। अचानक कुएं में गिरने से हुई मौत के कारण का सही मायने में वजह क्या हैं पता लगे। हेड कांस्टेबल यशवंत सिंह झाला ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में विवाहिता की मौत कुएं में गिरने से हुई है। चिकित्सकों द्धारा शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजन को सुपुर्द किया है।

Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।