गोगुन्दा (Udaipur)- शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा राजस्थान बजट में गोगुंदा में उप जिला चिकित्सालय ट्रोमा सेंटर व सायरा में महाविद्याल की घोषणा कराने पर व विधायक प्रताप लाल गमेती को भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय परिषद का सदस्य नियुक्त होने पर पहली बार गोगुंदा आने पर प्रताप सर्कल पर भव्य स्वागत किया गया।
वहीं पंचायत समित सभागार में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह जानकारी विधानसभा मीडिया संयोजक सुरेश तेली ने देते हुए बताया कि इस मौके पर उप प्रधान लक्ष्मण सिंह झाला, मंडल अध्यक्ष निखिल कोठारी ,नांदेशमा मंडल अध्यक्ष नवल सिंह चदाणा ,सायरा मंडल अध्यक्ष करण जोशी ,वरिष्ठ भाजपा नेता लाल सिंह झाला, नाहर सिंह देवड़ा ,बाबू लाल सुथार अम्बालाल जोशी, पूर्व जिला मंत्री दया लाल चौधरी , जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राव, पूर्व उप प्रधान पप्पू राणा ,पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश सेन , सायरा महामंत्री ललिता जोशी ,रमेश जोशी मंडल प्रतिनिधि डीसी मेगवाल , युवा मोर्चा महामंत्री जितेश पालीवाल , युवा नेता दिनेश चौधरी , गणेश देवड़ा ओबीसी मोर्चा सुरेश तेली वार्ड पंच , ओम सिंह , चंद्रेश गमेती सहित कार्यकर्ता कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।