Home » प्रदेश » भारतीय स्टेट बैंक द्वारा सिलाई मशीन एवं व्हीलचेयर वितरण

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा सिलाई मशीन एवं व्हीलचेयर वितरण

उदयपुर (Udaipur)-जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग द्वारा गांधी ग्राउंड में आयोजित संभाग स्तरीय अमृता हॉट मेले में भारतीय स्टेट बैंक प्रशासनिक कार्यालय उदयपुर द्वारा महावीर इंटरनेशनल के तत्वावधान में व्यावसायिक सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में 50 विधवा एवं एकल नारियों को सिलाई मशीन वितरण की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उदयपुर कार्यालय को भी 25 व्हील चेयर प्रदान कर अस्पतालों में आने वाले दिव्यांग जनों के आवागमन को सुगम बनाने हेतु अपनी व्यावसायिक सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के क्रम में एक महत्वपूर्ण कदम बढाया।

कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक के उदयपुर अंचल प्रमुख एवं उप महाप्रबंधक शशिनाथ मिश्र, क्षेत्रीय प्रबंधक उदयपुर लक्ष्मी धर, क्षेत्रीय प्रबंधक सिरोही मनीष भारद्वाज, अग्रणी जिला प्रबंधक राजेश जैन, मुख्य प्रबंधक विजेंद्र सिंह एवं श्याम सुन्दर सोनी, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक नीरज यादव, महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक संजय जोशी, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी अशोक आदित्य, महावीर इंटरनेशनल उदयपुर के पदाधिकारी तथा लाभार्थियों सहित 300 महिलाओं ने भाग लिया। अंत में महिला अधिकारिता उपनिदेशक जोशी ने भारतीय स्टेट बैंक एवं उदयपुर अंचल की टीम का आभार जताया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!