गोगुंदा (Udaipur)- भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा जैसलमेर में आयोजित हुए तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय युवा क्रांति बुनियादी शिविर 13 फरवरी को संपन्न हुआ। आयोजित कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती,युवाओं की भागीदारी,महिलाओं को अधिकाधिक संख्या में जोड़ने पर विशेष बल दिया गया।
कार्यक्रम में उदयपुर से युवा कांग्रेस देहांत कार्यकारणी के जिलाध्यक्ष बालू भील,देहात जिला महासचिव कुशलेश चौधरी,विधानसभा युवा अध्यक्ष शक्ति सिंह झाला , राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिभ,राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू,सीताराम लाम्बा,निवर्तमान प्रदेश प्रभारी मोहम्मद शाहिद,प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष यशवीर शूरा,सुधींद्र मुंड,नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी मनीष चौधरी,जिला प्रभारी अतुल सरगिया,संभाग सहप्रभारी प्रदीप कुमार मीणा सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।