Home » प्रदेश » लिफ्ट के बहाने 4 युवकों ने किया गैंग रेप, घायल अवस्था में महिला को फेंका कार से बाहर

लिफ्ट के बहाने 4 युवकों ने किया गैंग रेप, घायल अवस्था में महिला को फेंका कार से बाहर

प्रतापनगर (Udaipur) – जिले से एक‌ दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां कार सवार चार युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने एक महिला (40) का अपहरण कर लिया। फिर चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। लोहे की रॉड से हमला करने के बाद आरोपी उसे सुनसान जगह पर फेंक कर फरार हो गए। घटना बुधवार रात करीब 9 बजे प्रतापनगर थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज किया है।

कार सवार युवकों से मांगी थी लिफ्ट

पीड़ित महिला ने रिपोर्ट में बताया कि वह बुधवार को किसी काम से प्रतापनगर आई थी। रात करीब 9 बजे वह घर लौटने के लिए चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रही थी। काफी देर बाद उसने कार सवार चार युवकों से लिफ्ट मांगी। कार में बैठने के बाद जब उसका गंतव्य स्थान आया तो युवकों ने कार नहीं रोकी।

उसके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं

आरोपी महिला को डबोक की ओर ले गए। रास्ते में पीछे बैठे दो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और चलती कार में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वे उसे एक कॉलेज के पास ले गए और लोहे की रॉड से उसकी पिटाई की और सुनसान जगह पर सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। हमले में पीड़िता के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं। बेहोश युवती को जब होश आया तो वह कॉलेज गेट पर पहुंची। जहां गार्ड ने उसे पानी पिलाया। वहां से वह पैदल ही एक होटल पहुंची और गार्ड को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर डबोक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!