Breaking News

Home » प्रदेश » देर रात वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ चौकीदार तेंदुआ, ग्रामीणों ने जताया वन विभाग का आभार

देर रात वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ चौकीदार तेंदुआ, ग्रामीणों ने जताया वन विभाग का आभार

सायरा (Udaipur)- पिछले कई दिनों से क्षेत्र के भानपुरा गांव में एक तेंदुआ रात को गांवों की गलियों में लगातार घूमते हुए देखा गया जिसका सीसीटीवी फुटेज भी दो बार सामने आया था।

वन विभाग ने लगाया था पिंजरा 

गांव के बीच बने जैन मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए के घूमने के दो बार मूवमेंट सीसीटीवी में कैद हुए थें। जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की थीं। वन विभाग ने ग्रामीणों की मांग के अनुसार गांव के बिच मंदिर के पास एक पिंजरा लगाया गया था। लेकिन दुसरी बार तो तेंदुए ने पिंजरे में जाना उचित नहीं समझा।

गांव में तीसरी बार घूमने आया तेंदुआ फंसा पिंजरे में

सीसीटीवी में कैद हुए तेंदुए के मूवमेंट के बाद स्थानीय ग्रामीण और वन विभाग सतत् प्रयास करने लगे थे लेकिन तेंदुए पिंजरा लगाने के बाद दूसरी बार भी मंदिर परिसर में घूमता हुआ दिखाई दिया था। लेकिन पिंजरे में गया नहीं था। लेकिन मंगलवार देर रात को तेंदुए ने जैसे ही पिंजरे में जाकर देखा तो हमेशा के लिए कैद हो गया।

गांव में चली खुशी की लहर 

मंगलवार देर रात तेंदुए के पिंजरे में कैद होने की विडियो सामने आने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खुशी के मारे विडियो फोटो खींचकर खुशी जाहिर करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने विडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल किए गए थे। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग का आभार जताया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]