कोटड़ा (Udaipur)- क्षेत्र में श्री अनोपदासजी महाराज का आदु धर्म सत्संग कार्यक्रम ग्राम पालछा में रविवार देर रात तक आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि केसाराम महाराज सायरा से वजा राम गरासिया सहित समाज के कई संतों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री अनोपदासजी महाराज की आरती से हुई। कार्यक्रम में आए दूरदराज से श्रृद्धालुओं ने पुष्प अर्पित किए। बता दें कि यहां के स्थानीय निवासी श्री अनोप मंडल पालछा कमेटी हर वर्ष कार्यक्रम आयोजित करती है। कार्यक्रम में सायरा, गोगुंदा देवला कोटड़ा सहित अन्य गांवों के लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
![Pavan Meghwal](https://dailyrajasthan.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-02-at-18.04.09_uwp_avatar_thumb.jpeg)
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।