Home » प्रदेश » दिल्ली में हुई भाजपा की प्रचंड जीत, गोगुंदा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

दिल्ली में हुई भाजपा की प्रचंड जीत, गोगुंदा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

गोगुंदा (Udaipur)- शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत एवं ऐतिहासिक बहुमत मिलने पर शनिवार को गोगुंदा भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में जश्न मनाते हुए बस स्टैंड पर भव्य आतिशबाज़ी कि गई। इस मौक़े पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष निखिल कोठारी , वरिष्ठ भाजपा नेता नाहर सिंह देवड़ा , फतह लाल जोशी , वार्डपंच ओम सिंह चौहान , पूर्व सरपंच शंकर लाल तेली , बूथ अध्यक्ष दिनेश चौधरी ,भूर सिंह , पदम् सिंह झाला, सरपंच प्रतिनिधि अंबा लाल गमेती, गणेश देवड़ा भाजपा युवा नेता मनोज चौधरी , नरेंद्र सिंह पंवार , गोपाल वेद, देवेंद्र चौधरी ,गोपाल कहार ,रोशन वेद दिनेश कहार , कमलदास महाराज, जगदीश प्रजापत, दया लाल प्रजापत सहित मीडिया प्रभारी सुरेश तेली उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम शनिवार को घोषित हुआ। वहीं 26 साल बाद भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली में सत्ता मिली, वहीं आम आदमी पार्टी के लिए करीब 13 साल बाद यमुना किनारे सचिवालय में सत्ताधारी दल के रूप में प्रवेश का अधिकार छिन गया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!