Breaking News

Home » प्रदेश » फोन टैपिंग के आरोप कर रहे भाजपा की सच्चाई उजागर : गहलोत

फोन टैपिंग के आरोप कर रहे भाजपा की सच्चाई उजागर : गहलोत

जयपुर (Jaipur) – पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी सरकार के समय फोन टेपिंग के मुद्दे पर सफाई देते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा की ओर से भाजपा सरकार पर लगाए गए फोन टेपिंग के मसले पर सच्चाई सदन और आम जनता के सम्मुख रखने का आग्रह किया हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा कि हमारी सरकार के समय मैंने सदन के पटल पर कहा था कि किसी भी मंत्री, सांसद और विधायक का टेलिफोन सर्विलांस पर नहीं लिया गया और न ही लिया जाएगा। परन्तु, भाजपा सरकार पर अपने ही कैबिनेट मंत्री द्वारा फोन टैपिंग के आरोप लगाना भाजपा की सच्चाई उजागर करता हैं।

उन्होंने लिखा कि यह मामला बहुत गंभीर प्रकृति का है क्योंकि आरोप राजनीतिक लाभ के लिए किसी विपक्षी नेता ने नहीं बल्कि सरकार के कैबिनेट मंत्री ने लगाए हैं। इनकी सच्चाई सामने आनी चाहिए। मुख्यमंत्री को सदन में जवाब देना चाहिए।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]