Home » प्रदेश » अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

उदयपुर (Udaipur)- रविवार को जिले के सुखाड़िया मेमोरियल में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ उदयपुर के जिलाध्यक्ष हेमन्त कुमार पालीवाल की अध्यक्षता में जिले की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई।

सभा में जिले के विभिन्न संघ के संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान हेमन्त कुमार पालीवाल ने प्रदेश स्तर पर हो रहे हड़ताल और धरना प्रदर्शन को मध्यनज़र रखते हुए जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

संघ ने इनको सौंपी जिम्मेदारी 

कार्यकारिणी की बैठक में नवीन व्यास को वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,लच्छीराम गुर्जर जिला महामंत्री, मदनलाल सिंघाडिया संगठन महामंत्री, जसवन्त सिंह चौहान आईटी प्रभारी, हरीश सुथार कोषाध्यक्ष वहीं भरत इन्टोदिया, गजराज मेनारिया , प्रवीण मेनारिया, विनोद कमार शर्मा, डॉ0 भैरूसिंह राठौड़, रामलाल मेनारिया उपाध्यक्ष तो जयदेव रावत , मुकेश शर्मा, अशोक कुमार भट्ट, निलेश यादव को संयुक्त मंत्री, मेघराज पटेल को प्रवक्ता, खेमराज मीणा, भगवतीलाल मीणा, शंकरलाल नकवाल, नन्दलाल लबाना को संगठन मंत्री, सुमन सिंह, सुमित्रा मीणा को महिला संयुक्त मंत्री, कमलेश चौधरी को महिला संगठन मंत्री] मनोनित किया गया। 

जिलाध्यक्ष पालीवाल ने नवगठित कार्यकारिणी को उपरणा ओढाकर उन्हें बधाई प्रेषित करते हुए पूर्ण कर्तव्य एवं निष्ठा से संगठन के प्रति समर्पित रहने और कार्य करने के दिशा निर्देष प्रदान दिए।

वहीं नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष हेमन्त कुमार पालीवाल को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]