Home » प्रदेश » कांग्रेस से विक्रम सिंह बारहठ, भाजपा से बालू सिंह और निर्दलीय कमलेश पालीवाल ने भरा नामांकन

कांग्रेस से विक्रम सिंह बारहठ, भाजपा से बालू सिंह और निर्दलीय कमलेश पालीवाल ने भरा नामांकन

सायरा (Udaipur)- सायरा पंचायत समिति के वार्ड संख्या 13 में होने वाले उप चुनाव को लेकर सोमवार को तहसील कार्यालय सायरा में प्रत्याक्षियों ने नामांकन दाखिल किए।आपको बता दे कि पूर्व उप प्रधान भारत सिंह बारहठ के देहांत के बाद वार्ड संख्या 13 पर पद रिक्त था। वहीं भारतीय जनता पार्टी के बालू सिंह, कांग्रेस पार्टी से स्वर्गीय पूर्व उपप्रधान भारत सिंह बारहठ के भाई विक्रम सिंह बारहठ और करदा से निर्दलीय कमलेश पालीवाल ने नामांकन दर्ज कराया।

कांग्रेस पार्टी से देहात जिला महासचिव लाल सिंह झाला के नेतृत्व विक्रम सिंह बारहठ नामांकन दाखिल करने के लिए कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय पूर्व उपप्रधान भारत सिंह बारहठ जिंदाबाद और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे।

पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया ने बताया कि चुनाव लड़ने के लिए विक्रम सिंह मैदान में हैं । पहले दुर्भाग्य ऐ रहा कि हमारे भारत सिंह बारहठ पंचायत समिति सदस्य और उपप्रधान थे। लेकिन विधि का विधान क्या कर ले उसके लिए कुछ नहीं कहा जा सकता उनका स्वर्गवास हो जाने के बाद वार्ड नंबर 13 से प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड रहे हैं। प्रशंसा है कि पानेर और तिरोल के सभी कार्यकर्त्ता यहां है। ऐ चुनाव बड़े रोचक होने का ऐलान हो चुका है और चुनाव का विपुल बज चुका है । हमारे कार्यकर्ताओं ने प्रण कर लिया है कि भारत सिंह के अधूरे सपने को पूरा करने का कार्य विक्रम सिंह करेंगे इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता जिताने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

प्रदेश महासचिव लाल सिंह झाला ने कहा कि भारत सिंह बारहठ ने हमारे कार्यकर्ताओं और जनता की रात दिन जिस तरह सेवा की है । अब भारतीय जनता पार्टी का शासन है जिस तरह से लोगों के खाद्य सुरक्षा से नाम काटे जा रहे हैं खाद्य पैकेट और गेहूं मिलते थे , वो बंद किए जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने जो कार्य किए हैं जनता उसको याद कर रही है। कहीं सारी योजनाएं बनाई थी जिसको सरकार बंद कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने जो कार्य किए थे वो जनता के सामने है और हमारी पार्टी पूरी तरह से जनता पार्टी का विरोध कर रही है। अब जनता उसका निर्णय करेंगे सत्य और झूठ क्या है। हम धरातल पर कार्य करेंगे यही भारत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

भारतीय जनता पार्टी के उप प्रधान पप्पू राणा ने बताया कि भाजपा की और से बालू सिंह ने नामांकन दाखिल किया है और आने वाले समय में हम यहां से जीत हासिल करेंगे । जिस प्रकार से पिछले कार्यकाल में कांग्रेस ने कुछ काम नहीं किया है उसको लेकर आज हम सभी विकास में जुटे हैं और बालू सिंह को जीताकर भेजेंगे।

नामांकन दाखिल करने पहुंचे प्रत्याक्षियों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान अपने अपने प्रत्याशी को फूल माला पहनाकर बस स्टैंड तक जुलूस निकाला गया।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!