Home » प्रदेश » पंचायती राज मंत्री ने ली वीसी, ग्राम पंचायतों में आबादी विस्तार हेतु भूमि आवंटन के लंबित प्रकरणों की ली जानकारी

पंचायती राज मंत्री ने ली वीसी, ग्राम पंचायतों में आबादी विस्तार हेतु भूमि आवंटन के लंबित प्रकरणों की ली जानकारी

उदयपुर (Udaipur)- पंचायती राज विभाग मंत्री मदन दिलावर एवं राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने गुरुवार को राजधानी जयपुर स्थित शासन सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के समस्त जिला कलेक्टरों एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।

इस दौरान दिलावर ने प्रदेश की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आबादी विस्तार हेतु भूमि आवंटन के लंबित प्रकरणों के सम्बंध में एक-एक कर विभिन्न जिलों के जिला कलेक्टरों एवं जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों से जानकारियां लेते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किये। आयोजित वीसी में उदयपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीओआईटी से जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल भी जुड़े तथा उदयपुर जिले के लंबित प्रकरणों के संबंध में जानकारियां साझा की।

वीसी में जिला परिषद सीईओ हेमेंद्र नागर, एसीईओ अंजुम ताहिर सम्मा समेत पंचायती राज विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]
error: Content is protected !!