Breaking News

Home » प्रदेश » गोगुंदा में हुआ पूर्व उप-मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत, सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

गोगुंदा में हुआ पूर्व उप-मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत, सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद

गोगुंदा (Udaipur)- सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट के गोगुंदा दौरें के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं और ढोल बाजे के साथ स्वागत किया गया। ब्लाक कांग्रेस कमेटी गोगुंदा (ए) की ओर से पूर्व उप-मुख्यमंत्री का होटल राज और डोली होटल पर भारी स्वागत किया गया। बता दें कि पूर्व उप-मुख्यमंत्री सोमवार को राजसमंद और सिरोही जिलों के कार्यक्रम में शिरकत के दौरे पर थे।इस दौरान कांग्रेस पार्टी से जिला फूटबॉल संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह झाला, देहात जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष नारायण पालीवाल ,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राम सिंह चदाणा, क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष हरी सिंह झाला, सहकारी समिति अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, चेन सिंह भादवीगुडा, नांदेशमा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी, मजावद मंडल कांग्रेस अध्यक्ष फतहसिंह झाला, हितेश जोशी, गोपीलाल पालीवाल, किशनसिंह चदाणा, रामलाल चौधरी, अमराराम गमेती, जेतसिंह भारोडी, हैदर खां, जनजाति ब्लाक अध्यक्ष एवं पडावली कलां सरपंच भंवरलाल गमेती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]