हिरणमगरी (Udaipur) – अवैध हथियारों की धरपकड़ को लेकर चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी दर्शन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में गठित टीम ने आसूचना के सहयोग से अवैध हथियारों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। सेमल (खमनोर) निवासी कैलाश नाथ सोंलकी पुत्र छगन नाथ को एक अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया। यह कारवाई आर्म्स एक्ट में दर्ज हुई है।
Author: Pavan Meghwal
पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।




