Breaking News

Home » पर्यावरण » समृद्ध अरावली: सायरा मार्ग पर मिनी वाघेरी नाका, चलते-चलते यहां रूक जाते है पर्यटक

समृद्ध अरावली: सायरा मार्ग पर मिनी वाघेरी नाका, चलते-चलते यहां रूक जाते है पर्यटक

गोगुंदा (udaipur) / अरावली पर्वतमाला में जगह-जगह प्रकृति के अकूत भंडार है। यहां यत्र तत्र सर्वत्र रमणीक स्थल है। यहां जो भी भौतिक विकास करवाया जाता है, उसे यहां की प्रकृति रमणीक बना देती है।

गोगुंदा-सायरा मार्ग पर मन्नाजी का गुड़ा के समीप बनाया गए एनिकट से ओवरफ्लो होकर बहता पानी वाघेरी का नाका बांध जैसी छवि प्रकट करता है। यह मिनी वाघेरी नाका है। एनिकट से ओवरफ्लो होकर बहता हुआ दुधिया पानी यहां से गुजरने वालों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। कई पर्यटक यहां घंटों तक बैठकर लुत्फ उठाते है। बनाने वालों का तांता लग जाता है। यह एक अच्छा पिकनिक स्पॉट बनता जा रहा है।

एनिकट के चारों और खुली जगह होने के कारण लोग यहां रूकना और फोटो विडियो कैप्चर करना पसंद करते हैं। मानसून सीजन में एनिकट के आस-पास की हरियाली यहां की सुंदरता को बढ़ाती है।

Pavan Meghwal
Author: Pavan Meghwal

पवन मेघवाल उदयपुर जिले के है। इन्होंने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की पढ़ाई के बाद स्टार्टअप शुरू किए। ये लिखने-पढ़ने के शौकीन है और युवा पत्रकार है। मेवाड़ क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]