Breaking News

Home » देश » Gogunda : राजतिलक स्थल पर मनाई महाराणा प्रताप जयंती, झाला ने गिनाए कांग्रेस के काम

Gogunda : राजतिलक स्थल पर मनाई महाराणा प्रताप जयंती, झाला ने गिनाए कांग्रेस के काम

गोगुंदा (Gogunda / Udaipur) – महाराणा प्रताप सेवा समिति Maharana Pratap द्वारा राजतिलक स्थल पर महाराणा प्रताप जयंती समारोह आयोजित किया गया, इसे महाराणा प्रताप बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष लाल सिंह झाला, कांग्रेस के सांसद प्रत्याशी तारा चंद मीणा, पूर्व मंत्री डॉ. मांगी लाल गरासिया, फुटबाल संघ के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह झाला व जिला परिषद सदस्य कामिनी गुर्जर सहित कई लोगों ने संबोधित किया।

इससे पहले अतिथियों व कांग्रेसजनों ने पौराणिक महादेव मंदिर के समीप स्थित छतरी में स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा को धोक लगाकर माल्यार्पण किया। मेवाड़ कॉम्पलेक्स में स्थापित महाराणा प्रताप व राणा पूंजा की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए।

जयंती समारोह को संबोधित करते हुए झाला ने कहा कि भीलू राणा के पैनोरमा के लिए कांग्रेस सरकार ने 4 करोड़ रुपए स्वीकृत किए। राजतिलक स्थल पर महाराणा प्रताप व राणा पूंजा की प्रतिमा भी कांग्रेस सरकार ने लगवाई।

पूर्व जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने कहा कि राज्य में गहलोत की सरकार ने गोगुंदा की राजतिलक स्थली के विकास का काम किया था। महाराणा प्रताप का शस्त्रागार रहे मायरा की गुफा का विकास एवं 5 करोड़ रुपए की सड़क का निर्माण कराया।

पूर्व मंत्री डॉ. मांगी लाल गरासिया ने कहा कि राजतिलक स्थली के विकास के लिए कांग्रेस सरकार ने हर बार विकास किया। गत बार भी पेनोरमा के लिए बजट स्वीकृत किया लेकिन भाजपा सरकार ने कार्य रूकवा दिए है। यहां तक कि यहां लगातार तीन बार विधायक एवं सांसद भाजपा के है लेकिन राजतिलक स्थली के विकास के लिए किसी ने रूचि नहीं ली है।

Adventure Flight Education

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम सिंह चदाणा, गुलाब सिंह राव, जिला उपाध्यक्ष नारायण पालीवाल, लैम्पस अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, गोगुंदा के पूर्व सरपंच करण सिंह झाला, उपसरपंच लालकृष्ण सोनी, मोड़ी उपसरपंच प्रहलाद सिंह झाला, मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह झाला, किशन सिंह चदाणा व चंपाराम गरासिया मौजूद थे।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Leave a Comment

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]