Breaking News

Home » देश » झुंझुनू पहुंचीं प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान – राजस्थान में महिलाओं को हर साल मिलेंगे 10 हजार रुपए रुपए

झुंझुनू पहुंचीं प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान – राजस्थान में महिलाओं को हर साल मिलेंगे 10 हजार रुपए रुपए

झुंझुनू– राजस्थान में विधानसभा चुनाव के बीच झुंझुनूं पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दो बड़ी घोषणाएं की। उनकी येें घोषणाएं कांग्रेस के बड़े चुनावी वादें है। इन घोषणाओं के अनुसार प्रदेश के करोड़ों लोगों को बड़ा फायदा होगा। हालांकि ये घोषणाएं जमीनी हकीकत पर लागू हो पाती है या नहीं यह प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे तय करेंगे। क्योंकि कांग्रेस ने वादा किया है कि प्रदेश में सरकार बनने पर इन योजनाओं को लागू किया जाएगा। कांग्रेस ने इन दोनों घोषणाओं को गारंटी का नाम दिया है।

गृह लक्ष्मी गारंटी योजना- कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के समय इस स्कीम को लॉन्च किया था। कर्नाटक में सरकार बनने के बाद प्रदेश की सिद्धारमैया सरकार इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2000 रुपए दे रही हैं। अब कांग्रेस ने कर्नाटक की तर्ज पर राजस्थान में भी इस योजना को लागू करने का ऐलान किया है। इस योजना के तहत हर साल लाभार्थी महिलाओं को 2000 रुपये सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। योजना के तहत परिवार की महिला मुखिया को यह राशि मिलेगी। गृह लक्ष्मी गारंटी स्कीम के तहत महिला मुखिया को हर साल मिलने वाली 10 हजार रुपए की राशि, दो या तीन किस्तों में दी जा सकती है। सरकार बनने के बाद इस स्कीम को लागू करने की नीतियां तैयार की जाएगी।

कांग्रेस की दूसरी बड़ी घोषणा गैस सिलेंडर की घोषणा को लेकर है। अभी राजस्थान में 76 लाख परिवारों को 500 रुपए में सिलेंडर मिल रहा है। जिसे मुख्यमंत्री गहलोत अपनी हर चुनावी सभा में करते आ रहे हैं। अब कांग्रेस का ने वादा किया है कि यदि सरकार बनी तो एक करोड़ 5 लाख परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। इसमें वो सब लोग शामिल होंगे जिनके पास उज्ज्वला योजना का कार्ड नहीं है।

प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए ये दोनों घोषणाएं की। इस दौरान अशोक गहलोत भी साथ थे। प्रियंका ने सबसे पहले सालासर बालाजी, खाटू श्याम और शाकम्भरी माता के जयकारे लगवाएं और फिर अपनी बात कहनी शुरू की।

प्रियंका ने कहा ’आज मैं आप सभी को राजस्थान के वीरतापूर्ण इतिहास के बारे में बताने के लिए यहां आई हूं। राजस्थान को वीरों का प्रदेश भी कहा जाता है और यह एक सच्चाई है। राजस्थान की धरती ने कई महान योद्धाओं को जन्म दिया है जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपनी जान दे दी।’ प्रियंका ने आगे कहा कि मैं आप सभी से अपील करती हूं कि ऐसे नेताओं को चुनें जो देश के लिए सोचें। जो देश के विकास के लिए काम करें। जो देश के युवाओं को रोजगार दें।

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]