Breaking News

Home » प्रदेश » 10वीं के रिजल्ट में आगे रही प्रदेश की लड़कियां, इस तरह देखें रिजल्ट

10वीं के रिजल्ट में आगे रही प्रदेश की लड़कियां, इस तरह देखें रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों की घोषणा हो गई है। परीक्षा परिणाम का एलान शुक्रवार, दो जून को किया गया है।

RBSE 10th Result 2023 दसवीं के रिजल्ट में लड़कियों का वर्चस्व

राजस्थान बोर्ड दसवीं के रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा रहा है। 10वीं का कुल पास प्रतिशत 90.49% रहा है। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 91.31% रहा तो वहीं, 89.78% लड़के भी पास हुए हैं।

RBSE Class 10th Result Out : एसएमएस पर ऐसे पाएं नतीजे

फोन पर मैसेजिंग एप खोलें।
RJ10 स्पेस रोल नंबर टाइप करें।
संदेश के साथ 5676750 या 56263 पर टेक्स्ट करें।
रिजल्ट आपको एसएमएस के जरिए मिल जाएगा।

Rajasthan Board Class 10th Result वेबसाइट पर रिजल्ट कैसे चेक करें

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, आरबीएसई परिणाम 2023 पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर दर्ज करें और ‘सबमिट’ विकल्प पर क्लिक करें।
आपका आरबीएसई कक्षा 10वीं का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

टॉपर्स लिस्ट नहीं होगी जारी

राजस्थान बोर्ड इस साल आरबीएसई 10वीं की टॉपर्स लिस्ट 2023 की घोषणा नहीं करेगा। स्कूल शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि टॉपर छात्रों के दुरुपयोग के कारण उन्होंने टॉपर्स की सूची जारी करना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा, “बोर्ड एक स्वायत्त निकाय है और उसने टॉपर्स की सूची जारी नहीं करने का फैसला किया है। अगर जरूरत पड़ी तो हम बोर्ड से टॉपर्स की सूची जारी करने के लिए कहेंगे।”

RBSE 10th Result 2023: बोर्ड परीक्षा परिणाम में लड़कियों का दबदबा

राजस्थान बोर्ड इस बार भी 10वीं बोर्ड के परिणाम में लड़कियों का दबदबा रहा है। इस साल 91.31 फीसदी से ज्यादा लड़कियां पास हुईं हैं तो वहीं लड़के सिर्फ 89.78 फीसदी ही पास हो सके हैं।

RBSE 10th Result 2023 Out: 10वीं का कुल रिजल्ट 90.49% रहा

9 लाख 41 हजार 857 स्टूडेंट पास
4 लाख 21 हजार 682 स्टूडेंट फर्स्ट डिवीजन
3 लाख 77 हजार 251 स्टूडेंट सेकंड डिवीजन
1 लाख 42 हजार 887 स्टूडेंट थर्ड डिवीजन
3,351 स्टूडेंट को मिली सप्लीमेंट्री

dailyrajasthan
Author: dailyrajasthan

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

Realted News

Latest News

राशिफल

Live Cricket

[democracy id="1"]